
Nora Fatehi Movie Crakk: ‘क्रैक’ मूवी ने मचाया तहलका Nora Fatehi की एंट्री, Jacqueline Fernandez को किया रिप्लेस
Nora Fatehi Movie Crakk: बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी आगामी फिल्म क्रैक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस मूवी में, वह एक्टर विद्युत जामवाल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आज, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है, और नोरा ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने विद्युत जामवाल सहित बाकी टीम को धन्यवाद दिया है।
Table Of Content

Nora Fatehi Movie Crakk – नोरा फतेही पहली बार एक लीड रोल में नजर आएंगी
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही जल्द ही अपने करियर में पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी। नोरा ने अब तक कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स किए हैं और अपने फैशन और शानदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। अब उन्हें एक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा जाएगा।
नोरा ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अब तक लीड एक्ट्रेस नहीं बन पाई थीं। अब उन्हें पहली बार लीड रोल मिला है। इस बार, वह फिल्म क्रैक (Nora Fatehi Movie Crakk) में विद्युत जामवाल के साथ नजर आएंगी।
नोरा फतेही एक बेहतरीन डांसर और मॉडल हैं, जिन्होंने फिल्म “सत्यमेव जयते” के “दिलबर” गाने के माध्यम से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। उसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स किए हैं।

नोरा फतेही की फिल्म का समापन हो गया

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की फिल्म “क्रैक” की शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रैप-अप शूट की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरें में, वह बॉडीकॉन ड्रेस और डेनिम जैकेट में पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें हाथों में गुलदस्ता लिए खड़ी दिखाया गया है।
नोरा फतेही ने रैप-अप शूट से आई तस्वीरें साझा की
नोरा फतेही ने कहा है कि क्रैक की शूटिंग पूरी होने पर उन्हें बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि उनका इस फिल्म के साथ का सफर बहुत ही यादगार रहा है, और वह पूरी टीम का शुक्रिया अदा करती है। नोरा ने आदित्य दत्त, विद्युत जामवाल, और पूरी टीम को उन्हें एक लीड एक्ट्रेस के रूप में मौका देने के लिए धन्यवाद दिया है।
उन्होंने आगे लिखा है कि सेट पर उन्होंने कई नई बातें सीखीं हैं और वह उत्साहित हैं कि वह दुनिया को इस फिल्म के माध्यम से एक नया नजरिया दिखा सकेंगी। फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।
Jacqueline Fernandez की जगह पर रिप्लेस किया गया
नोरा फतेही ने फिल्म क्रैक में लीड रोल निभाया है। इस से पहले इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में दिखाई देने वाली थीं, लेकिन अब नोरा ने उनकी जगह ले ली है।
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड की एक पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है, जिनमें रॉय, किक और ब्रदर्स शामिल हैं।


